रस्साकशी प्रतियोगिता: कार्पोरेट और ओरिएंटल से जीतकर लौटी टीम

Updesh Awasthee
0
भोपाल। एसआईआरटी के छात्रों ने काॅर्पोरेट काॅलेज, ओरिएंटल काॅलेज एवं लक्ष्मीनारायण काॅलेजों में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोर्पोरेट एवं ओरिएंटल काॅलेज में विजेता का जबकि लक्ष्मीनारायण काॅलेज में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

उपरोक्त प्रतियोगिता 13 अप्रैल 2015 को आयोजित की गई थी जिसमें एसआईआरटी के विभिन्न विभागों के 09 छात्रों की एक टीम ने हिस्सा लिया जिसके सदस्य निम्नानुसार हैं, मैकेनिकल विभाग से देवेन्द्र राठौर, अमित शर्मा, आनंद मालवीय, प्रवेष पाण्डे, चिरंजन कुमार, नीरज लोधी, सिविल विभाग से शुभम कावङकर, सीएस. विभाग से चंदन कुमार और ईसी. विभाग से कुणाल चंडोक। 

सागर समूह के प्रमुख इंजी. संजीव अग्रवाल (चेयरमेन) ने इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डाॅ प्रशांत जैन इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के करने के लिये प्रोत्साहित किया।   

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!