SIRT में Go Kart प्रदर्शनी का आयोजन

Updesh Awasthee
0
सागर इंस्टिट्युट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी, भोपाल के प्रांगण में एलाईट टेक्नोग्रुप्स के विशेषज्ञ श्री खुशहाल सिंह व श्री राहुल रंजन द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें।ज्ट (आॅल टरेन व्हीकल) एवं गो-कार्ट के परफाॅरर्मेंस, डिजाईन व मैन्यूफैक्चरिंग के सिद्धान्तों से सागर समूह के समस्त छात्रों को अवगत कराया।

छात्रों ने विशेषज्ञों से आॅटोमोटिव व्हीकल्स के डिजाईन एवं मैन्यूफैक्चरिंग सम्बन्धित कई तकनीकि समस्याओं के समाधान हेतु प्रष्नोत्तर किये तथा व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरिंग में आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु बातचीत की।

इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान की डायरेक्टर डाॅ. गंगा अग्निहोत्री, डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. डी.के. मुडैया सहित विभाग के अन्य फैकल्टी व स्टाफ मैम्बर्स उपस्थित थे।

संस्थान की डायरेक्टर डाॅ. गंगा अग्निहोत्री ने छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ ही साथ प्रायौगिक ज्ञान वर्धन हेतु प्रोत्साहित किया एवं विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. जैन व इवेन्ट काॅर्डिनेटर प्रो. मयंक गुर्जर सहित समस्त छात्रों को बधाईयाँ दी।

सागर समूह के चैयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल व एक्जिक्युटिव डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत जैन ने इस प्रायौगिक गतिविधी के लिये मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रशंसा की तथा हर्ष व्यक्त  किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!