ग्रीन कैम्पस चैलेन्ज में हुई पर्यावरण से दोस्ती

एस.आई.आर.टी. में तकनीकि उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें से एक मुख्य कार्यक्रम ग्रीन कैम्पस चैलेन्ज कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस कार्यक्रम में एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं समझदार और जवाबदेह बनाना सिखाया गया। 

एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं ने इस मुहिम के तहत अपने काॅलेज परिसर में विभिन्न वृक्षारोपण किये। इस अवसर पर संस्थान के ओ.एस.डी. प्रो. पी.एस. राजपूत, ग्रुप कोर्डिनेटर डाॅ. एम. कुमार, संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. एस.सी. भगेरिया विषेश रूप से उपस्थित रहे, और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। संस्थान के कुछ छात्र-छात्रायें इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आई.आई.टी. मुम्बई प्रस्थान करेंगे। आई.आई.टी. द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्दयेश्य युवाओं को हरियाली विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बतलाने हेतु किया जा रहा है। एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं द्वारा गत दिवस एक साईकल रैली का आयोजन भोपाल स्थित वन विहार में किया गया था। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। संस्थान अपने छात्र-छात्राओं के द्वारा किये गये इस अद्भूत कार्यक्रम पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। और छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित कर रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

Carwale selected 24 students in campus drive in SIRT

Research Methodology Program organized at SIRT

29 Position of SIRT in India