सागर काॅलेज की गर्ल्स टीम ने जमाई धाक

आर.जी.पी.वी. द्वारा आयोजित नोडल स्तर की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में सागर काॅलेज की गल्र्स टीम ने अपना कमाल दिखाया।

प्रतियोगिता में 08 टीमों ने भाग लिया जिसमें सागर काॅलेज की टीम ने ग्यान गंगा, एल.एन.सी.टी., आर.जी.पी.वी., सिस्टेक की टीमों को हराकर फाईनल में अपनी जगह बनाई तथा  फाईनल में टी.आई.टी. काॅलेज से भिड़ंत के बाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम की कप्तान योगिता मालवीय की उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम के अन्य सदस्य - भावना, अकांक्षा, लुबना, ज्योति, वर्षा, एनल, की भी सराहना की गई।

इंजी. संजीव अग्रवाल (चेयरमेन) ने इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी। एवं डाॅ प्रशांत जैन (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) व प्रो. पी.एस. राजपूत (ग्रुप ओ.एस.डी.) ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।  इस अवसर पर डाॅ. एस.सी. भगेरिया (डायरेक्टर), डाॅ. अखिलेश उपाध्याय (वाईस प्रिंसीपल), प्रो. एम. कुमार (एकेडेमिक काॅर्डिनेटर) एवम् आर.पी. सिंह (स्पोर्टस आॅफीसर) ने बच्चों से मिल कर उन्हें आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

Carwale selected 24 students in campus drive in SIRT

29 Position of SIRT in India

Research Methodology Program organized at SIRT