Posts

Showing posts from June 2, 2015

SIRT में 61 स्टूडेंट सम्मानित

Image
सागर इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी में दिनांक 16/10/2012 को पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ, इस आयोजन में 61 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल, डायरेक्टर डाॅ. एस.सी. भगेरिया, ग्रुप एकेडेमिक काॅर्डिनेटर डाॅ. एम. कुमार, ग्रुप एडवाईजर श्रीहरि अग्रवाल, वाईस प्रिंसीपल डाॅ. अखिलेश उपाध्याय, डीन सीनियर स्टूडेंट डाॅ. विकास पागे, डीन जूनियर स्टूडेंट डी.के. मुदैया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ चैयरमेन इंजी. संजीव अग्रवाल के उद्बोधन से हुआ, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी शक्ति को जगाने के लिये उत्साहित किया तथा योगसाधना के द्वारा तनावमुक्त तथा खुश रहने के तरीके बताये। अंत में आभार वाईस प्रिंसीपल डाॅ. अखिलेश उपाध्याय के द्वारा दिया गया।

SIRT में अनुभवानन्द बाबा का आध्यात्मिक ज्ञान

Image
सागर इंस्टिट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी में परमपुज्य श्री अनुभवानन्द महाराज का आगमन हुआ, जिन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं एवम् शिक्षकगणों को आध्यात्मिक गुण और जीवन के महत्वों को समझाया, कार्यक्रम की शुरुआत बाबा जी ने गुरू वन्दना से की, इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल ने पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। बाबा जी के द्वारा हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाने के महत्व को समझाया तथा किसी भी आडम्बर से दूर रहने के बारे में समझाया। बाबा जी के द्वारा मनुष्य जीवन के दैनिक दिनचर्या की शुरुआत कैसे की जाय उसके कई उदाहरणों को प्रस्तुत किया। बाबा जी ने मनुष्य को अपनी शक्ति का इस्तेमाल सही तरीके से करने के कई गुण सिखाय, बाबा जी के द्वारा मस्तिष्क के विकारों को किस तरह से दूर किया जाय उन सभी महत्वों को समझाया। कार्यक्रम के अन्त में बाबा जी के द्वारा गुरू और शिष्य के महत्व को समझाने वाली एक पुस्तिका का विमोचन किया गया और सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल, एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत जैन, ...

SIRT में दो दिवसीय राज्य स्तरीये खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

Image
सागर इंस्टिट्यूट में दिनांक 09 व 10 दिसम्बर को राज्य स्तरीय की खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 09/12/12 को सागर इंस्टिट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी में हुआ प्रतियागिता में राज्य के सात नोडल केन्द्रों के प्रतियोगियों ने भाग लिया दिनांक 09 दिसम्बर को विभिन्न जिलों से आय हुए प्रतियोगियों के बीच मैच खेले गये। दिनांक 10 दिसम्बर को फाईनल मैच खेला गया जिसमें भोपाल के छात्रों की टीम ने इन्दौर को हराया तथा भोपाल की छात्राओं की टीम ने सागर को हराया, इस प्रतियोगिता में एस.आई.आर.टी. के तीन छात्राओं का चयन वेस्ट जोन के लिये किया गया है। सभी विजेता एवं उप विजेता टीमों को संस्थान के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल, एक्जीयूकेटिव डायरेक्टर एवं सचिव डाॅ. प्रशांत जैन, ग्रुप ओ.एस.डी. प्रो. पी.एस. राजपूत, संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. एस.सी. भगेरिया ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।