Posts

Showing posts from May 26, 2015

ग्रीन कैम्पस चैलेन्ज में हुई पर्यावरण से दोस्ती

Image
एस.आई.आर.टी. में तकनीकि उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें से एक मुख्य कार्यक्रम ग्रीन कैम्पस चैलेन्ज कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस कार्यक्रम में एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं समझदार और जवाबदेह बनाना सिखाया गया।  एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं ने इस मुहिम के तहत अपने काॅलेज परिसर में विभिन्न वृक्षारोपण किये। इस अवसर पर संस्थान के ओ.एस.डी. प्रो. पी.एस. राजपूत, ग्रुप कोर्डिनेटर डाॅ. एम. कुमार, संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. एस.सी. भगेरिया विषेश रूप से उपस्थित रहे, और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। संस्थान के कुछ छात्र-छात्रायें इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आई.आई.टी. मुम्बई प्रस्थान करेंगे। आई.आई.टी. द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्दयेश्य युवाओं को हरियाली विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बतलाने हेतु किया जा रहा है। एस.आई.आर.टी. के छात्र-छात्राओं द्वारा गत दिवस एक साईकल रैली का आयोजन भोपाल स्थित ...

सागर काॅलेज की गर्ल्स टीम ने जमाई धाक

Image
आर.जी.पी.वी. द्वारा आयोजित नोडल स्तर की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में सागर काॅलेज की गल्र्स टीम ने अपना कमाल दिखाया। प्रतियोगिता में 08 टीमों ने भाग लिया जिसमें सागर काॅलेज की टीम ने ग्यान गंगा, एल.एन.सी.टी., आर.जी.पी.वी., सिस्टेक की टीमों को हराकर फाईनल में अपनी जगह बनाई तथा  फाईनल में टी.आई.टी. काॅलेज से भिड़ंत के बाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम की कप्तान योगिता मालवीय की उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम के अन्य सदस्य - भावना, अकांक्षा, लुबना, ज्योति, वर्षा, एनल, की भी सराहना की गई। इंजी. संजीव अग्रवाल (चेयरमेन) ने इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी। एवं डाॅ प्रशांत जैन (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) व प्रो. पी.एस. राजपूत (ग्रुप ओ.एस.डी.) ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।  इस अवसर पर डाॅ. एस.सी. भगेरिया (डायरेक्टर), डाॅ. अखिलेश उपाध्याय (वाईस प्रिंसीपल), प्रो. एम. कुमार (एकेडेमिक काॅर्डिनेटर) एवम् आर.पी. सिंह (स्पोर्टस आॅफीसर) ने बच्चों से मिल कर उन्हें आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया।

दो दिवसीय तकनीकी उत्सव

Image
सागर इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी एवं साईंस में 5-6 अक्टूबर को ई.सी और ई.एक्स. विभागों द्वारा दो दिवसीय तकनीकी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, कल दिनांक 05 अक्टूबर को कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्थान के सचिव डाॅ. प्रशांत जैन कार्यकारी निर्देशक प्रो. पी.एस. राजपूत, डायरेक्टर एन.के. अग्रवाल, अकेडेमिक काॅर्डिनेटर एम. कुमार उपस्थित हुए। संस्थान के ई.सी. व ई.एक्स. विभागों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कुछ गीत सुनाए गये तकनीकी उत्सव 2012 के अन्तर्गत कुछ कार्यक्रम जैसे पेपर प्रजेंटेशन, सर्किट मेनियां, रोबोटिक, बेस्ट आॅफ बेस्ट एक्सटमपोर/टेकजेम, क्विज माॅडल जैसे कार्यक्रम किये जायेंगे।  कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव डाॅ. प्रशांत जैन ने रोबोटिक्स कार माॅडल जो कि स्टूडेंट द्वारा बनाया गया था उसको चला कर की, सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शुभ-कामनायें दीं और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिये उत्साहित किया। 

प्रबन्ध शिक्षा में TQM पर दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

Image
सागर संस्थानों के समूह के 'सागर इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी' द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुयी एक दिन पूर्व सेमीनार का उद्घाटन म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डाॅ. प्रमोद के. वर्मा के मुख्य आतिथ्य मेें हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सागर समूह के चेयरमैन इन्जी. संजीव अग्रवाल ने की। इस अवसर पर दिल्ली विश्व विद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. बी.पी. सिंह प्रमुख कला एवं विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। सेमीनार का समापन समारोह ए.के.एस. विश्व विद्यालय के प्रो. वाईसचाँसलर कमांडेंट डाॅ. भूषण दीवान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सेमीनार में जिन प्रमुख विद्वानों ने भाषण दिये वे हैं - डाॅ. वी.पी. सिंह, डाॅ. आर.एस. तिवारी, डाॅ. निशित दुबे, डाॅ. पी.के. विशेष, डाॅ. विवेक शर्मा, डाॅ. एस.के. खटिक व अन्य। सेमीनार के चार तकनीकी सत्र में 30 शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र पढ़े। सभी ने प्रबन्ध शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। सेमिनार के संयोजक प्रो. वी.पी. सिंह, निदेशक डाॅ. एस.सी. भगेरिया तथा समन्वयक डाॅ. कंच...

49 स्टूडेंट्स का TCS में सेलेक्शन

Image
सागर इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी में दिनांक 09/10/12 और 10/10/12 को टाटा कन्सलटेन्सी सर्विसेस, मुम्बई के द्वारा केम्पस सेलेक्शन का आयोजन हुआ। जिसमें 280 छात्र-छात्राऐं सम्मिलित हुए, दिनांक 09/10/12 को आॅनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें - छात्र-छात्राओं के द्वारा लिखित परीक्षा पास की गई इसके पश्चात् दिनांक 10/10/12 को टेक्नीकल व एच.आर. राउन्ड का आयोजन हुआ और सेलेक्शन को अंतिम रूप दिया गया और - 49 छात्र- छात्राओं को चयनित किया गया। कंपनी के द्वारा 3.16 वार्षिक पैकेज दिया जावेगा सभी चयनित छात्र-छात्राओं को संस्थान के चेयरमेन इंजी. संजीव अग्रवाल, एक्जियूकेटिव डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत जैन, ग्रुप ओ.एस.डी. प्रो. पी.एस. राजपूत संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. एस.सी. भगेरिया के द्वारा हार्दिक बधाईयाँ दी गई।  छात्र-छात्राओं को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया गया।