Posts

Showing posts from June 10, 2015

SIRT के छात्रों का पूर्णम इन्फोविजन पूल कैम्पस में चयन

Image
सागर इन्स्टीट्यूट आॅफ रिसर्च एण्ड टेक्नोलाॅजी-एक्सिलेंस भोपाल में आयोजित पूर्णम इन्फोविजन प्रालि के पूल कैम्पस के दौरान एसआईआरटी के 4 छात्रों का चयन हुआ। यह चयन प्रक्रिया चार चरणों में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम चरण में पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन, द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा, तृतीय चरण में सामूहिक चर्चा एवं चौथे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ। जिसमें एसआईआरटी के कम्प्यूटर साईंस एवं इंजीनियरिंग विभाग से पूर्वी दूबे, प्रांजली जायसवाल एवं शुभम नेमा तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग से शुभम कुमारी का चयन हुआ। उपरोक्त पूल केम्पस सेलेक्शन प्रक्रिया में सागर ग्रुप के एसआईआरटी, एसआईआरटी-साईंस, एसआईआरटी-एक्सिलेंस संस्थानों के अलावा मध्य प्रदेष के कुछ चुनिंदा संस्थानों के छात्र भी सम्मिलित हुए। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन इंजी. संजीव अग्रवाल एवं एक्जिक्युटिव डायरेक्टर डाॅ. प्रषांत जैन ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्र-छात्राओं को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया।

SIRT में सायबरटेक के पूल केंपस में 10 छात्रों का चयन

Image
गत दिवस एसआईआरटी में आयोजित सायबरटेक सिस्टम्स एण्ड साॅफ्टवेयर लिमिटेड के पूल कैम्पस में एसआईआरटी, एसआईआरटी-साईंस एवं एसआईआरटी-एक्सिलेंस के कुल 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ। उपरोक्त पूल कैंपस ड्राइव में मप्र के विभिन्न इंजीनियरिंग काॅलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। यह पूल कैंपस की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम चरण में पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन, द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा एवं तृतीय चरण में विषय तकनीकि जानकारी के साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार सम्मीलित था। इसमें एसआईआरटी के कम्प्युटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग से अनुराग शुक्ला, प्रभाकर वर्मा, वर्षा शेरवानी एवं हिमांषी चोपङा, इन्फोरमेषन टेक्नोलाॅजी विभाग से आभूषण साहू, एसआईआरटी-साईंस के कम्प्युटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग से जसमीत कौर, कुमार सौरव एवं निधी एम. राॅव, एसआईआरटी-एक्सिलेंस के कम्प्युटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग से आर्ची जैन एवं श्वेता सिंह का चयन हुआ। चयनित छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों एवं संस्था की प्रशंसा करते हुए इस बात से अवगत कराया कि उन्हें एप्टिट्युड, रीज़निंग और पर्सनाॅलेटी डेवलपमेंट ...